फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chaitra Navratri celebrates color

चैत्र नवरात्र का रंगारंग आगाज

Fri, 14 Apr 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Fri, 14 Apr 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri celebrates color
चैत्र महोत्सव में नृत्य पेश करतीं । - फोटो : अमर उजाला
परिवर्तन एक नई सोच संस्था की ओर से दो दिवसीय प्रथम चैत्र महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। कुमाऊं से आए कलाकारों ने गायन-वादन और नृत्य प्रतियोगिता में हिस्सा ले अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन जीता। मुख्य अतिथि एसडीएम चन्याल ने गढ़वाली गीत गाकर कलाकारों को उत्साह बढ़ाया। इससे पहले एसडीएम चन्याल और विशिष्ट अतिथि व्यवसायी हंसराज देउपा ने महोत्सव का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


विजन पब्लिक स्कूल के मैदान में आयोजित चैत्र महोत्सव के पहले दिन खटीमा, हल्द्वानी, नैनीताल, लोहाघाट, चंपावत एवं टनकपुर क्षेत्र के 86 कलाकारों ने गायन-वादन एवं नृत्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। 36 कलाकारों का फाइनल मुकाबले के लिए चयन हुआ है। महिला पुलिस कर्मी रेखा बोहरा ने भी कुमाऊंनी गीत की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने आयोजक संस्था के कार्य की सराहना की। प्रतियोगिता में तन्वी यादव, सौरभ पालीवाल, मनीषा उपाध्याय, मेघा चौबे, ध्रुव कुमार, रश्मि महर, ध्रुव पांडेय, कंचन लोहनी ने अपनी आयु वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में दिल्ली से आए तानसेन संगीत समिति एवं इंटरनेशनल स्कूल ऑफ म्यूजिक के संगीताचार्य सोमिश चटर्जी, बरेली से आए संगीताचार्य मुकेश भट्ट, लोहाघाट के अपूप कौशल, खटीमा के गिरीश जोशी, टनकपुर के संगीताचार्य अनिल पालीवाल, शम्मी कोहली और मास्टर आशीष शामिल थे।


संस्था के अध्यक्ष नवलकिशोर तिवारी एवं सदस्यों ने अतिथियों को प्रतिक चिन्ह भेंट किए। आयोजन में डॉ. एलबी शर्मा, डॉ. नवीनत जोशी, शैलेंद्र सिंह, दीपक राय, करन शर्मा, सुभाष कोहली, हरीश कोहली, संजय पांडेय, प्रकाश भट्ट, करन विश्वकर्मा, अनिमेष शर्मा जितेंद्र भट्ट, नीरज कापड़ी आदि ने सहयोग दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed