फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CEO given the orders.

Champawat News: निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश

Sat, 08 Apr 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 08 Apr 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
CEO given the orders.
पिथौरागढ़। सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने खंड शिक्षाधिकारियों को निजी विद्यालयों की ओर से लागू की गई पाठ्य पुस्तकों के मूल्य के संबंध में समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि निजी विद्यालय किसी भी प्रकार से विभागीय निर्देशों का उल्लंघन करते हैं तो उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएं।
विज्ञापन

अभिभावक समय-समय पर निजी स्कूलों की मनमानी का मामला उठाते रहते हैं। अभिभावकों पर एनसीईआरटी से इतर अन्य प्रकाशकों की महंगी किताबों को खरीदने का दबाव बनाया जाता है। सीईओ ने बीईओ से कहा कि आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों को छोड़कर अन्य सभी स्कूलों में लागू की जा रही पुस्तकें पूर्णत: एनसीईआरटी, सीबीएसई पाठ्यक्रम आधारित होनी जरूरी हैं। निजी विद्यालयों में पाठ्यक्रम के अनुरूप आवश्यक होने पर अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें इस शर्त के साथ लागू की जा सकती है कि उनका मूल्य एनसीईआरटी की किताबों के ही समान हो। साथ ही पुस्तकें एनसीईआरटी, सीबीएसई पाठ्यक्रम एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने निरीक्षण कर कारण बताओ नोटिस जारी करने और आवश्यकता होने पर निरीक्षण से संबंधित आख्या उच्चस्तर पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

260 रुपए का है एनसीईआरटी का सेट
पिथौरागढ़। एनसीईआरटी किताबों का सेट कक्षा एक से पांच तक करीब 260 रुपए का है। सूत्रों के अनुसार अभिभावक नर्सरी, केजी की किताबें ही तीन हजार रुपए तक खरीदने को विवश हैं। बताया जाता है कि एनसीईआरटी की जिस किताब का मूल्य 65 रुपए है निजी प्रकाशकों की वही किताब 400 से 600 रुपए की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed