{"_id":"5bc0de19bdec2269602c419a","slug":"central-team-reached-verification-of-development-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों के सत्यापन को केंद्रीय टीम पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों के सत्यापन को केंद्रीय टीम पहुंची
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय सत्यापन टीम के सदस्यों की बैठक में मौजूद अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मनरेगा, एनआरएलएम, पीएमजीएसवाई, नेशनल हेल्थ मिशन, पंचायतराज, जिला पंचायत आदि विभागों की ओर से बीते तीन सालों में व्यय की गई धनराशि की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति के सत्यापन के लिए केंद्रीय मानीटरिंग टीम जिले में पहुंच गई है।
13 अक्तूबर से ग्रामीण क्षेत्रों में हुए कार्यों का सत्यापन करेगी। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए टीम के सदस्य राम सागर ने कहा कि टीम चयनित ग्रामों में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग तथा पारिवारिक पेंशनों और प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ भारत सरकार से वित्तपोषित अन्य योजनाओं में हुए कार्यों का सत्यापन करेगी।
मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट ने कहा कि जिले के तीन विकासखंड बाराकोट, लोहाघाट और पाटी के विभिन्न गांवों में हुए कार्यों का सत्यापन करने के बाद 19 अक्तूबर को जिला मुख्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी और रिपोर्ट तैयार कर भारत सरकार को भेजी जाएगी। बैठक में नेशनल मानिटरिंग टीम के सदस्य मयंक श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीए एचजी भट्ट, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस ब्रजवाल, जिला पंचायतराज अधिकारी सुरेश बैनी, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, पीएस रावत, अमित ममगई, भगवत पाटनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।