{"_id":"5988a95a4f1c1b9d3d8b4611","slug":"celebration-of-rakshabandhan-celebrated-with-pomp","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
स्नेह की डोर:रीठा साहिब में नन्हें भाई को राखी बांधतीं दो बहिनें।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रक्षाबंधन का पर्व जिला मुख्यालय सहित नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों मेें धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयों के हाथों में राखियां बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाईयों ने बहनों को उपहार देने के साथ उनकी रक्षा करने का वचन दिया।
रक्षाबंधन के चलते बाजारों में काफी रौनक देखी गई। सुबह से ही वाहनों में महिलाओं की तादात काफी दिखाई दी। रोडवेज की ओर से महिलाओं को दी गई निशुल्क यात्रा का भी बहनों ने जमकर लाभ उठाया। रक्षाबंधन को लेकर छोटे छोटे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। एसएसबी की पंचम वाहिनी में भी महिलाओं ने जवानों और अधिकारियों को राखियां बांधी। लोहाघाट में रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यमंत्री द्वारा बहनों के लिए रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दिए जाने से महिलाओं में उत्साह दिखा। रोडवेज की एजीएम नीलिमा शर्मा कहना है कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की। प्रशिक्षित बेरोजगार उमेश कालाकोटी ने लोहाघाट से बाराकोट तक बहिनों के लिए नि:शुल्क वाहन का संचालन किया।
टनकपुर में रक्षा बंधन पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। घर में पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी। भाईयों ने बहनों की रक्षा का वचन दे उपहार भेंट किए। रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा का भी बहनों ने फायदा उठाया। इस बार यूपी रोडवेज की बसों में भी रक्षा बंधन पर्व पर बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा रही। सुबह से ही रोडवेज की बसों में महिलाओं की काफी भीड़ रही। बसों की कमी से बहनों को गंतव्यों तक जाने के लिए खासी परेशानी उठानी पड़ी। शहर में राखी और मिठाई का कारोबार खूब चला। बनबसा में बारिश के बाद भी क्षेत्र में रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाईयों ने भी बहनों को उनकी रक्षा का भरोसा देते हुए उन्हें उपहार भी दिए। गांव घरों में पारंपरिक कुमाऊंनी अंदाज में रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
सीमा पर अलर्ट रहा सुरक्षा तंत्र
टनकपुर। रक्षा बंधन पर्व पर सोमवार को भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट रही। एसएसबी ने टनकपुर एवं बनबसा से लगी नेपाल सीमा पर गश्त कर आवाजाही करने वालों की सघन तलाशी ली। हालांकि बारिश के कारण दोनों देशों के बीच आवाजाही सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही। सुरक्षा तंत्र सीमा पर सुरक्षा को लेकर मुस्तैदी से डटा रहा।