{"_id":"caeebcca7b17db2552d3255a7c018199","slug":"cctv-will-kalktret-campus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट परिसर में लगेंगे सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट परिसर में लगेंगे सीसीटीवी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 13 Aug 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट परिसर अब सीसीटीवी से लैस होगा। जिला कार्यालय के इस परिसर में जल्द ही सीसीटीवी लग जाएंगे। बृहस्पतिवार से कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि परिसर में चार सीसीटीवी लगेंगे। ये कैमरे डीएम कक्ष, परिसर के प्रवेश स्थल और गैलरी में लगाएं जाएंगे। इन कैमरों से 30 दिन की रिकार्डिंग हो सकेगी। करीब 35 लाख रुपये की लागत से ये कैमरे लगाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार से कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। बताया गया कि इस माह के अंत तक कलक्ट्रेट में सीसीटीवी बाकायदा काम करने लगेगा। विभिन्न गतिविधियों पर निगरानी के अलावा सुरक्षा के मद्देनजर ये कैमरे बेहद उपयोगी है।
विज्ञापन
पिछले साल हुई थी डीएम कक्ष में तोड़फोड़
अगस्त 2014 में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान डीएम कार्यालय में तोड़फोड़ हुई थी। लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली सहित 42 लोग तोड़फोड़ मामले में आरोपी बनाए गए हैं। तीन अगस्त से यह सभी आरोपी अल्मोड़ा जेल में हैं।
विज्ञापन
पुलिस की भी है योजना
सुरक्षा की दृष्टि से जिले में सीसीटीवी लगाने की योजना पुलिस भी बना रही है। लेकिन इसमें धन की कमी आड़े आ रही है। अब पुलिस सीसीटीवी के प्रस्ताव को जनप्रतिनिधियों के जरिए शासन को भेजेगी। एसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बनबसा, टनकपुर, चंपावत और लोहाघाट के मुख्य स्थानों में सीसीटीवी लगाने से अपराध नियंत्रण और बेहतर व्यवस्था में मदद मिलेगी। पुलिस विभाग इस संबंध में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से भी मंत्रणा करेगा।