फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CCTV was in hospital

जिला अस्पताल में लग गए 12 सीसीटीवी

Sat, 28 May 2016 09:45 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 28 May 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
 CCTV was in hospital
अस्पताल में लगा सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। कायाकल्प योजना से जिला अस्पताल का कायाकल्प होगा। फिलहाल तो अस्पताल की व्यवस्था में शुरुआती बदलाव होने लगा है। अस्पताल परिसर में 12 सीसीटीवी लगाए गए हैं। कई अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है। कायाकल्प योजना का मकसद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के अलावा हर जिले के एक अस्पताल के ढांचा, सफाई, पेयजल, बिजली आदि व्यवस्थाओं को बेहतर करना है।

विज्ञापन


इसके तहत जिले के प्रदर्शन के आधार पर पांच लाख रुपये दिए गए हैं। संयुक्त निदेशक डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि इस रकम से अस्पताल परिसर में 12 सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं। बायोमीट्रिक मशीन भी जल्द लग जाएगी। मरीजों की सुविधा के लिए एलईडी टेलीविजन भी लगाया गया है। सीसीटीवी लगने से अस्पताल में होने वाली हर गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इसी तरह बायोमीट्रिक मशीन के जरिए स्वास्थ्य कर्मियों के ड्यूटी के घंटों को सुनिश्चित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ का पद तो भरा है, लेकिन इसका लाभ यहां के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह यहां के बाल रोग विशेषज्ञ को पिछले साल नवंबर से देहरादून संबद्ध किया गया है, जबकि जिले में करीब 40 हजार से अधिक पांच साल तक के शिशु हैं। ऐसे शिशुओं को इलाज की जिला अस्पताल में सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत जिले में अभी विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है। फिजीशियन, कार्डियोलॉजी, ईएनटी, अस्थि रोग, बाल रोग विशेषज्ञ आदि की कमी है। वैसे अस्पताल में 8 संयुक्त निदेशक रैंक के डॉक्टर हैं। अलबत्ता यहां 26 के सापेक्ष 15 डॉक्टर ही तैनात हैं। सीएमएस डॉ. एसबी ओली अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारी के अलावा अस्थि रोग का इलाज भी कर रहे हैं। डॉक्टरों और खासकर विशेषज्ञों की कमी का खामियाजा यहां के लोगों को खटीमा, हल्द्वानी, बरेली आदि अस्पतालों में दौड़ लगाकर भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed