{"_id":"5925bfdb4f1c1b21445363ac","slug":"cash-and-cash-withdrawal-in-banks-and-atms","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों और एटीएम में फिर होने लगी कैश की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों और एटीएम में फिर होने लगी कैश की किल्लत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Wed, 24 May 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों की डिमांड के अनुरूप करेंसी न भेजे जाने के कारण बैंकों और एटीएम में एक बार कैश की किल्लत होने लगी है।
भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य चेस्ट शाखा में 22 मई को तीन करोड़ रुपये टनकपुर से आए थे, जो खत्म हो गए हैं। बैंक के कैश अफसर मनोज रावत के अनुसार डेढ़ करोड़ रुपये एटीएम में पैसा डालने वाली प्रिज्म कंपनी एवं अन्य बैंकों को दिए गए। वर्तमान में बैंक में एक करोड़ रुपये स्टाक में रखा गया है। एसबीआई की चेस्ट शाखा से जिले की 14 बैंक शाखाएं जुड़ी हैं। एसबीआई के सात एटीएम के साथ ही प्रिज्म के 12 एटीएम में वर्तमान में कैश डाला गया है। उन्होंने बताया अभी करेंसी आने की संभावना नहीं है, जिस कारण खाताधारकों को अधिकतम एक लाख रुपये की लिमिट रखी गई है।
वहीं, मुनस्यारी में भी लोगों के सामने एक बार फिर से कैश की किल्लत पैदा हो गई है। दूरदराज इलाकों से बैंक आ रहे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। स्टेट बैंक के प्रबंधक मंगल सिंह पांगती ने बताया कि उनके बैंक में कैश डीडीहाट ब्रांच से आता है, लेकिन लंबे समय से कैश नहीं आया है। एक-दो दिन में कैश आने की उम्मीद है। उसके बाद लोगों को भुगतान होने लगेगा।