फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Case against Swami Mohananand for damaging public property

Champawat News: स्वामी मोहनानंद पर लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस

Fri, 08 Sep 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 08 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Case against Swami Mohananand for damaging public property
लोहाघाट के ऋषेश्वर धर्मशाला में लगे विधायक नि​धि के कार्य के ​शिलापट फेंकने के आरोपी मंदिर के स
लोहाघाट (चंपावत)। ऋषेश्वर मंदिर धर्मशाला में लगे निर्माण संबंधी शिलापट तोड़ने के आरोप में मंदिर के स्वामी और अन्य के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बीडीओ की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि विकासखंड लोहाघाट के बीडीओ अशोक सिंह अधिकारी ने थाने में तहरीर दी। बताया कि ऋषेश्वर मंदिर धर्मशाला में विधायक निधि से सौंदर्यीकरण कार्य संबंधी शिलापट लगाया गया था। जिसे विगत चार अगस्त की रात को मंदिर परिसर में रहे रहे एमके तिवारी उर्फ स्वामी मोहनानंद तीर्थ ने अपने शिष्य ऋषेश्वरानंद से उखड़वाकर तोड़ दिया और मंदिर के पास के गधेरे में फेंक दिया।
विज्ञापन

बीडीओ ने आरोपी स्वामी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी खत्री ने बताया कि बीडीओ की तहरीर पर स्वामी मोहनानंद तीर्थ और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 427 और 2/3 लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई हेमंत कठैत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
स्वामी मोहनानंद की गिरफ्तारी के लिए लोगों ने थाना घेरा
लोहाघाट (चंपावत)। ऋषेश्वर मंदिर में विधायक निधि से सौंदर्यीकरण कार्य संबंधी लगे शिलापट तोड़ने से लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाने का घेराव किया और जल्द बाबा की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। शुक्रवार को रामलीला मैदान में मंदिर समिति और अन्य लोगों की बैठक के बाद जुलूस लेकर पहुंचे लोगों ने स्वामी मोहनानंद की गिरफ्तारी के लिए थाने का घेराव किया। इनमें ऋषेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रहलाद मेहता, नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, सतीश पांडे, निर्मला अधिकारी, राजेंद्र पुनेठा, राजू गड़कोटी, सचिन जोशी, बृजेश माहरा, गोविंद बल्लभ, सुरेंद्र ढेक आदि रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed