फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Car near the drought hit the valley, death of old man

सूखीढांग के पास कार खाई में गिरी, वृद्धा की मौत

Wed, 27 Sep 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)। Updated Wed, 27 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Car near the drought hit the valley, death of old man
सूखीढांग के पास खाई में गिरी सेंट्रो कार। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पिथौरागढ़ से टनकपुर आ रही एक सेंट्रो कार मंगलवार रात सूखीढांग के पास अनियंत्रित होकर करीब साठ फुट गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन बच्चों समेत छह लोग सवार थे। इनमें से एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि कार सवार दंपति और उसके दो बच्चे घायल हो गए, एक बच्चे को खरोंच तक नहीं आई। सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह सभी न्यूरिया (पीलीभीत) के रहने वाले हैं।

पिथौरागढ़ के डॉन बाक्सो स्कूल में कार्यरत राजेश मैसी पुत्र स्व. एडविन मैसी मंगलवार को पिथौरागढ़ से अपनी सेंट्रो कार (डीएल 3 सीएस/6625) से परिवार के साथ अपने घर ग्राम ठुलकरी ढकिया न्यूरिया (पीलीभीत) जा रहे थे। सूखीढांग में श्यामलाताल तिराहे के पास पहुंचते ही उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब साठ फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चला रहे राजेश की मां एलिस मैसी (65) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश के अलावा कार में सवार उसकी पत्नी रोजलिन मैसी (30), पुत्री एंजिला मैसी (7) और डेढ़ साल की पुत्री श्रुति मैसी को गंभीर चोट आई है। सौभाग्य से चार साल के पुत्र समर्पित को खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन


वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही चल्थी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक प्रकाश विश्वकर्मा फोर्स के साथ फौरन घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों एवं एलिस मैसी की लाश को खाई से निकाला। चौकी इंचार्ज विश्वकर्मा ने बताया कि सभी को 108 आपात वाहन की मदद से रात में ही संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज विश्वकर्मा ने बताया कि राजेश अपनी बीमार मां एलिस मैसी को इलाज के लिए पीलीभीत ले जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद एलिस मैसी की लाश उसके बड़े बेटे विजय मैसी एवं दामाद मनिंदर सिंह के सुपुर्द कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed