{"_id":"595e6f024f1c1b6b728b4799","slug":"car-book-in-gangak-river-driver-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंडक नदी में कार बही, चालक बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंडक नदी में कार बही, चालक बचा
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
मंच तामली मार्ग में नाले में बही कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण जहां नदी नाले उफान पर हैं, वहीं उफनाई गंडक नदी में एक अल्टो कार पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई। इस दौरान कार में सवार चालक बच गया।
सीमांत मंच तामली मोटर मार्ग पर गंडक नदी पर पुलिया के स्थान पर बनाए गए काजवे में बृहस्पतिवार की सुबह उफनाई गंडक नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से एक अल्टो कार बह गई। इस दौरान स्थानीय निवासियों और एक मजदूर की मदद से कार में सवार चालक की जान बच पाई। पानी का बहाव इतना तेज था कि देखते ही देखते कार पूरी तरह से नदी बह गई। नदी के उफान पर होने के कारण सीमांत क्षेत्र के मोटर मार्ग में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। बताया जाता है कि कार जायड़ा निवासी एक व्यक्ति की है। घटना के दौरान कार में चालक ही सवार था।
कार बहने की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, कोतवाल उत्तम सिंह ने दल बल के साथ मौके का मुआयना किया। नदी का पानी का जल स्तर बढ़ने के कारण दिन में कार का पता नहीं लग सका। पानी कम होने पर देर सायं डूबी हुई कार नदी के बीचोंबीच फंसी हुई दिखाई दी। जिसे नदी में पानी कम होने के बाद बाहर निकाला जाएगा। इस दौरान डूबी हुई कार को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।