{"_id":"60be61108ebc3ee4631061f3","slug":"cancer-patient-jyoti-started-treatment-with-ayushman-scheme-champawat-news-hld4269386125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर पीड़ित छात्रा ज्योति का आयुष्मान योजना से इलाज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर पीड़ित छात्रा ज्योति का आयुष्मान योजना से इलाज शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के पड़ासूसेरा गांव की अस्थि कैंसर से जूझ रही छात्रा ज्योति अधिकारी (15) का सोमवार से देहरादून के जोलीग्रांट अस्पताल में इलाज शुरू हो गया है। अमर उजाला के पांच जून के अंक में यह खबर ‘कर्ज लेकर 2.05 लाख का इलाज, नतीजा शून्य’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद आयुष्मान योजना के जिला समन्वयक मनोज पांडेय ने राज्य प्रभारी से संपर्क कर निशुल्क इलाज की व्यवस्था कराई। अस्थि कैंसर से पीड़ित दसवीं की छात्रा ज्योति अधिकारी के इलाज के लिए परिजनों को अब कर्ज नहीं लेना पड़ेगा।
ज्योति का पिछले साल दिसंबर में बैडमिंटन खेलते वक्त पांव मुड़ा और घुटने के निचले हिस्से में मामूली चोट आई। घुटने में पानी भरने का इलाज कराया तो राहत मिलने के बजाय हड्डी का कैंसर होने की जानकारी मिली। पिता खीम सिंह बताते हैं कि इलाज में दो लाख पांच हजार रुपये खर्च हो गए। अब ज्योति के घुटने की सूजन इस कदर बढ़ गई है कि वह खुद चल भी नहीं पा रही है। शनिवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद आयुष्मान योजना के जिला प्रभारी मनोज पांडेय ने योजना के राज्य प्रभारी से बात की। इसके बाद सोमवार को ज्योति का निशुल्क इलाज शुरू हुआ। सीमांत सेवा फाउंडेशन पिथौरागढ़ और गीतांजलि सेवा संस्थान के अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडेय ने कहा कि ज्योति के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। आयुष्मान योजना के अलावा जो भी खर्च होगा, उसे संस्थान उठाएगा।