फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   By doing regular yoga exercises a person stays healthy

नियमित योगाभ्यास करने से स्वस्थ रहता है व्यक्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
By doing regular yoga exercises a person stays healthy
टनकपुर में आयोजित शिविर में योगाभ्यास करती महिलाएं। - फोटो : TANAKPUR
लोहाघाट /टनकपुर (चंपावत)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत विकासखंड बाराकोट में चल रहे फिट फॉर योगा शिविर में छठवे दिन हरिद्वार से आई योग शिक्षिका नेहा चौधरी ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, चक्रासन, वज्रासन, जुंबा योग, प्राणायाम, कटी चक्रासन, मकरासन, योग निद्रा आदि का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

कहा कि नियमित योगाभ्यास करने के जहां व्यक्ति स्वस्थ रहता है। इस दौरान आयोजित योग प्रतियोगिता में ईशा अधिकारी ने पहला, निशा अधिकारी ने दूसरा और दीया अधिकारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बाराकोट के ग्राम प्रधान राजू अधिकारी ने शिविर का समापन किया। इस मौके पर बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर पुष्पा कोठारी, मीना बोहरा, दमयंती वर्मा, कमला, परमेश्वरी, कुसुम, रेनू, दिया, निशा, पार्वती, अर्चना, आशा, जानकी, देवकी, गीता, विनीता, मीना गोस्वामी आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इधर टनकपुर के स्टेडियम में आयोजित महिलाओं का छह दिवसीय योगा प्रशिक्षण शिविर के समापन में हरिद्वार से आई प्रशिक्षक योगाचार्या सविता चौहान ने प्रतिभागी महिलाओं को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। बाल विकास विभाग की मुख्य सेविका प्रभावती व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुषमा गुप्ता ने शिविर के सफल आयोजन के लिए सहयोगियों का आभार जताया। शिविर में गीता देवी, सुमन वर्मा, अनीता टम्टा, निर्मला भट्ट, प्रियंका राणा, सोनम बसेड़ा, रजनी बिष्ट, रजिया, हेमा देउपा, साधना शर्मा आदि महिलाओं ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed