{"_id":"594bffea4f1c1bbc548b458f","slug":"burn-fire-at-the-public-service-center-burn-millions-of-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सेवा केंद्र में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सेवा केंद्र में लगी आग, लाखों का सामान जला
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
जन सेवा केंद्र में भड़की आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराकोट बाजार में स्थित देवभूमि जन सेवा केंद्र में आग लगने से उसमें रखा लाखों का सामान जल गया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
बाराकोट मेन मार्केट में स्थित धर्मेंद्र सिंह अधिकारी के देवभूमि जन सेवा केंद्र और पतंजलि की दुकान में बुधवार की रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई है। दुकान के पास रहने वाले रजत वर्मा ने दुकान से धुंआ उठते देखा, तो उन्होंने दुकान स्वामी को फोन से इसकी सूचना दी। दुकान से करीब 300 मीटर दूर रहने वाले धर्मेंद्र ने दुकान में आकर उन्होंने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। शोर गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। उन्होंने आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया।
कुछ समय बाद लोहाघाट से फायर बिग्रेड भी मौके में पहुंच गया। फायर बिग्रेड और ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी धर्मेंद्र ने बताया कि वह शाम को करीब सात बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। उन्होंने बताया कि आग लगने से दुकान में रखा कंप्यूटर, दो लैपटॉप दो प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन, इनवर्टर, बैटरी के अलावा दुकान में रखा पतंजलि का खाद्यान्न और दवाईयां, गिफ्ट आइटम जल गया।
विज्ञापन
राजस्व उप निरीक्षक दीपक साही ने मौका मुआयना कर क्षति का जायजा लिया। दुकान स्वामी ने बताया कि आग लगने से उन्हें करीब साढे चार लाख रुपये की क्षति हुई है। आग बुझाने वाले ग्रामीणों में शेर सिंह अधिकारी, हरीश लाल वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत वर्मा, मनोज वर्मा, नंदा बल्लभ बगौली, अविनाश कुमार, सुरेश लाल वर्मा शामिल थे।