{"_id":"575d93f24f1c1b283e11b891","slug":"burglars-steal-a-confession","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने खुद कबूली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने खुद कबूली चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)
Updated Sun, 12 Jun 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के प्रसिद्ध फटकशिला मंदिर का दानपात्र तोड़कर उसमें रखी रकम चुराने की बात स्वयं चोरों ने कबूली है। मंदिर में लगी देव गद्दी से ये खुलासा हुआ। चार जून को गहतोड़ा ग्राम पंचायत के फटकशिला मंदिर में हुई चोरी की घटना को क्षेत्रीय लोगों ने थाने में दर्ज न कर फटकशिला मंदिर में गुहार लगाई। मंदिर में लगी देव गद्दी में लोक देवताओं ने एक सप्ताह में चोरी का खुलासा करने का विश्वास दिलाया था।
विज्ञापन
लोक देवताओं के कहे गए शब्दों के बाद चोरों ने खुद ही अपनी गलती कबूल कर चुराए गए पैसों की भरपाई करने की बात कही। मंदिर कमेटी के पुजारी परमानंद गहतोड़ी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महेश गहतोड़ी, सदस्य मान सिंह बोहरा, पूरन सिंह, राकेश बोहरा, राजू बोहरा ने बताया कि शनिवार को फिर से मंदिर में लोक देवताओं की गद्दी लगाई गई।
विज्ञापन
देव गद्दी के सामने गहतोड़ा के नवीन चंद्र गहतोड़ी एवं मल्ला कमलेख के सुंदर सिंह ने अपना अपराध मान लिया। उन्होंने 12,500 रुपये चुराने की बात स्वीकार की। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें आगे से ऐसा न करने की नसीहत देते हुए माफ कर दिया।
विज्ञापन