{"_id":"60d379c58ebc3e34227a7a4b","slug":"bsnl-mobile-tower-shuts-down-when-power-goes-out-champawat-news-hld4287627161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली जाने पर बंद हो जाता है बीएसएनएल का मोबाइल टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली जाने पर बंद हो जाता है बीएसएनएल का मोबाइल टावर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के सीमांत तामली तल्लादेश क्षेत्र के गुरू गोरखनाथ धाम में स्थापित बीएसएनएल का मोबाइल टावर बिजली जाते ही बंद हो जाता है। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के युवाओं ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज कराई है।
बीते एक सप्ताह से भारी बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने से संचार सेवा भी पूरी तरह से ठप हो गई है। इस कारण आपदा के समय सीमांत क्षेत्र के लोगों को अपनों से संपर्क तक नहीं कर पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बीएसएनएल के अधिकारियों को बार-बार सूचना देने पर भी गोरखनाथ धाम में लगे मोबाइल टावर के जेनरेटर में तेल नहीं डाला जा रहा है। इस कारण सीमांत क्षेत्र के गांवों में नेटवर्क नहीं है। मंच के ग्राम प्रधान दीपक महर, पंकज वर्मा, राहुल महर आदि ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज कराई है। बीएसएनएल के अवर अभियंता विजय बहादुर के अनुसार गुरू गोरखनाथ टावर में आई तकनीकी खामी को दूर किया जा रहा है।
आबादी वाले स्थान में न लगाएं मोबाइल टावर
चंपावत। जिले के फूंगर ग्राम पंचायत में आबादी वाले स्थान में मोबाइल टावर लगाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। फूंगर निवासी शिवराज सिंह पुजारी ने डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन भेजकर कहा कि उनके आवास से 15 मीटर की दूरी पर मोबाइल टावर लगाए जाने की कवायद की जा रही हे। इस स्थान पर 20-25 परिवार रहते हैं। टॉवर लगने से इन परिवारों को रेडिएशन का खतरा है। उन्होंने कहा कि गांव में पहले से ही मोबाइल नेटवर्क ठीक है, ऐसे में फूंगर में आबादी वाले स्थान पर मोबाइल टावर न लगाया जाए।(संवाद)
विज्ञापन
बकोड़ा में डेढ़ माह से नहीं हो रही है बिजली आपूर्ति
चंपावत। जिले के सीमांत बकोड़ा के मोस्टी तोक में लाइन खराब होने से डेढ़ माह से बिजली आपूर्ति ठप है। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजना बोहरा ने ऊर्जा निगम के उप खंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के अभाव में 25 केवी के ट्रांसफार्मर को बीस दिन बाद भी मंच से बकोड़ा तक नहीं पहुंचाया जा सका है। ग्रामीणों के बार-बार अनुरोध पर भी विभाग के कर्मचारियों की ओर से दूरी अधिक होने का हवाला देकर वहां जाने में टालमटोल कर गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्रातिशीघ्र आपूर्ति सुचारु करवाने की मांग की है। (संवाद)
सूखीढांग क्षेत्र के गांवों छठ दिन बिजली आपूर्ति सुचारु
टनकपुर (चंपावत)। पेड़ के गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पांच दिन से अंधकार में डूबे चल्थी-सूखीढांग क्षेत्रों के गांव बुधवार को छठे दिन बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई है। बारिश से स्वाला और धौन के बीच पेड़ गिरने से लाइने क्षतिग्रस्त होने के कारण सूखीढांग, चल्थी और अमोड़ी क्षेत्र की करीब 25 ग्राम पंचायतों में पांच दिन तक अंधकार छाया रहा। ऊर्जा निगम ने गत मंगलवार को पांचवें दिन अमोड़ी तक बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी थी। विभाग ने बुधवार को बाकी सभी क्षेत्रों आपूर्ति सुचारु कर
दी है। ऊर्जा निगम के एसडीओ चंपावत विकास भारती ने बताया कि लाइन के फाल्ट स्थल पर पहुंचने की दिक्कत के कारण बिजली आपूर्ति सुचारू करने में विलंब हुआ। ब्यानधूरा मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पं. शंकर दत्त जोशी, जिपं सदस्य दीपा जोशी, बीडीसी सदस्य दीपा जोशी, ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद, दीपक कुमार, जीवन चौड़ाकोटी, मोहन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह, मान सिंह, सचिन सिंह आदि ने ऊर्जा निगम से वर्षाकाल में बिजली आपूर्ति सुचारु रखने का आग्रह किया है। (संवाद)