{"_id":"5817899e4f1c1b5e38435d3c","slug":"bsf-said-farewell","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्ति पर हेड कांस्टेबल को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्ति पर हेड कांस्टेबल को दी विदाई
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Mon, 31 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ के जवान को दी विदाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में सेवानिवृत्ति पर हेड कांस्टेबल दिलबाग सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। उन्होंने 28 वर्ष 9 माह तक बल में अपनी सेवाएं दीं। छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी वाहिनी में आयोजित समारोह के दौरान दिलबाग ने जवानों को निष्ठा से काम करने की नसीहत दी ताकि आईटीबीपी का नाम हमेशा की तरह रोशन रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आईटीबीपी ने अपने अनुशासन, समर्पण के बल पर ही नाम कमाया है। दिलबाग को वाहिनी की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान सहायक सेनानी दीपक भट्ट, मनोज कुमार बहुगुणा, दीवान सिंह, डॉ. अंबरीश कुमार, अभिषेक, आशीष, अनिल कुमार आदि थे।
विज्ञापन