फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bring the patient six km out of the dolly, save

मरीज को छह किमी डोली से लाए, बचाई जान

Sun, 23 Jul 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 23 Jul 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bring the patient six km out of the dolly, save
एक मरीज को छह किमी दूर डोली से लाते मरीज के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नेपाल सीमा के पास के गांव कफल्टा मल्ला में सड़क न होना ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब है। रविवार को सड़क विहीन इस गांव के एक बुजुर्ग मरीज को छह किलोमीटर डोली से लाना पड़ा। अलबत्ता मरीज को वक्त पर जिला अस्पताल में पहुंचाकर बचाया जा सका।

कफल्टा मल्ला गांव के नारायण राम (67) को शनिवार एकाएक पेट में तेज दर्द हुआ। रात में कोई व्यवस्था नहीं होने से उन्हें सुबह कफलटा मल्ला से चतुरकोट तक के छह किमी पैदल मार्ग को डोली से लाने के बाद 27 किमी सड़क से चंपावत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। राम सिंह, नंदन सिंह, जीत सिंह, भूपाल सिंह, प्रकाश राम की मदद से नारायण राम को डोली से रोड तक लाया गया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया कि इलाज के बाद मरीज की हालत अब ठीक है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed