फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bring speedy progress in the works of 13 District-13 Destination Plan

जीजीआईसी को अटल उत्कृष्ट विद्यालय की श्रेणी से हटाओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bring speedy progress in the works of 13 District-13 Destination Plan
लोहाघाट जीजीआईसी को अटल उत्कृष्ट विद्यालय की श्रेणी से हटाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय मे? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज लोहाघाट को अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के बाद गरीब छात्र-छात्राओं पर पड़ रहे आर्थिक बोझ पर अभिभावकों ने गहरी नाराजगी जताई है। अभिभावक संघ ने एसडीएम को ज्ञापन देकर विद्यालय को अटल उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा हटाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को अभिभावक संघ के अध्यक्ष गोपाल सिंह ढेक के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय में दिए ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार ने बिना अभिभावकों की राय जाने और बिना सर्वे किए जीजीआईसी को अटल उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा देकर उसे सीबीएसई बना दिया गया है। इस बोर्ड में जारी गाइड लाइन के अनुसार बोर्ड पंजीकरण शुल्क सहित अन्य शुल्कों का 25 सौ रुपये से तीन हजार तक खर्च आ रहा है। जबकि उत्तराखंड बोर्ड का पंजीकरण शुल्क मात्र 10 रुपया है। अभिभावक सीबीएसई बोर्ड के लिए निर्धारित शुल्क देने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में अभिभावक सुरेश सिंह बिष्ट, दलीप सिंह, सुभाष कुमार, हेमा जोशी, विनीता पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed