फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bring speedy progress in the works of 13 District-13 Destination Plan

13 डिस्ट्रिक्ट-13 डेस्टिनेशन योजना के कार्यो में तेजी से प्रगति लाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bring speedy progress in the works of 13 District-13 Destination Plan
चंपावत में कुमाऊं आयुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करते डीएम और अन्य अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कुमाऊं मंडल आयुक्त सुशील कुमार ने अधिकारियों को 13 डिस्ट्रिक्ट, 13 डेस्टिनेशन योजना के कार्यों में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से योजना के कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि योजना के तहत आवंटित राशि को एक से डेढ़ महीने में खर्च कर शेष कार्यों की डीपीआर बना कर आगे की प्रक्रिया पूरी करवाएं। चंपावत जिले की समीक्षा के दौरान डीएम विनीत तोमर ने बताया कि जिले के पाटी, एबटमाउंट, टी गार्डन, श्यामलाताल और पूर्णागिरि का चयन किया गया है। पहले चरण में श्यामलाताल का विकास 13 डिस्ट्रिक्ट, 13 डेस्टिनेशन योजना के तहत किया जाएगा। इसकी डीपीआर जल्द से जल्द तैयार कर शासन को बजट के लिए भेज दी जाएगी। कहा कि जिला योजना से स्वीकृत 60 लाख रुपये से पूर्णागिरि में कार्य करवाया जा रहा है। चयनित सभी डेस्टिनेशन की डीपीआर बनाई जा रही है। बैठक में एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, राकेश गड़कोटी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed