फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Breakdown of 108 Ambulance in Barakot

बाराकोट में एक सप्ताह से खराब पड़ा है आपातकालीन 108 वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Breakdown of 108 Ambulance in Barakot
बाराकोट के तड़ाग के पास खराब हाल में खड़ा आपातकालीन 108 वाहन। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में तैनात 108 आपात सेवा वाहन करीब एक सप्ताह से खराब है। आपात सेवा के खराब होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग निजी वाहनों के जरिये अस्पताल आने के लिए मजबूर हो रहे हैं। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से खराब वाहन को जल्द सुधारने या बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह अधिकारी, ज्येष्ठ उपप्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, ग्राम प्रधान निर्मल नाथ, पूर्व प्रधान संजय जोशी आदि जनप्रतिनिधियों ने बताया कि बाराकोट अस्पताल का 108 आपातकालीन वाहन कई दिन से खराब है। इस कारण यह बाराकोट मार्ग पर तड़ाग के पास सड़क किनारे खड़ा है। इससे लोगों को भी परेशानियां हो रहीं हैं। लोहाघाट आदि स्थानों से दूसरे वाहन के बाराकोट आने में ही कई घंटों लग जा रहे हैं। तब तक लोग निजी वाहन बुक कर लोहाघाट, चंपावत आने को मजबूर हो रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने जल्द आपात सेवा वाहन को सही न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर बाराकोट पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि आपात वाहन में कुछ खराबी आई है। खराब पुर्जों को सही करने के लिए पिथौरागढ़ भेजा गया है। जल्द ही वाहन को सही करवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed