फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BPL Card number is not registered online

मासिक आय एक हजार फिर भी बीपीएल कार्ड निरस्त

Mon, 11 Mar 2019 11:05 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Mon, 11 Mar 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
BPL Card number is not registered online
बीपीएल जोगा राम। - फोटो : अमर उजाला

चंपावत विकासखंड के नौलापानी गांव के जोगा राम की आमदनी बमुश्किल एक हजार रुपये मासिक है लेकिन उनका बीपीएल कार्ड निरस्त कर दिया गया। उन्हें ये जानकारी 18 जनवरी को मिली जब वे कार्ड के नवीनीकरण के लिए विकासखंड कार्यालय गए। उनका कार्ड निरस्त कर दिया गया। जोगा राम का कहना है कि उन्हें बेटी के आवेदन भरने के लिए बीपीएल कार्ड की जरूरत थी तो वे इसके नवीनीकरण के लिए ब्लाक कार्यालय गए।

विज्ञापन


उन्हें पता चला कि उनका ऑनलाइन नंबर ही दर्ज नहीं है। इसके चलते कार्ड को निरस्त कर दिया गया। जोगा राम का कहना है कि उनके परिवार में सात सदस्य हैं।

रोजगार के लिए मजदूरी अकेला आसरा है। आय में इजाफा हुए बगैर उन्हें बीपीएल श्रेणी से कैसे हटा दिया गया। इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई।

अब उन्होंने इस मामले में कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा है। इधर ग्राम प्रधान जगदीश सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत के स्तर से जोगा राम का नाम बीपीएल कार्ड की सूची से नहीं हटाया गया है। वे खुद भी मामले को देखेंगे। 
विज्ञापन


ऑनलाइन बीपीएल नंबर नहीं होने के चलते जोगा राम का कार्ड निरस्त हुआ। बीपीएल कार्ड और क्रमांक होने के बावजूद बीपीएल कार्ड कैसे निरस्त हुआ, इसका पता लगाकर उचित कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरन सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी, चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed