Champawat: पुस्तक प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ, डीएम बोले- किताबों से मिलती है इंटरनेट से अधिक विश्वसनीय सामग्री
चंपावत जिला मुख्यालय के जीजीआईसी में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास और जिला प्रशासन के सहयोग से दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंपावत जिला मुख्यालय के जीजीआईसी में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास और जिला प्रशासन के सहयोग से दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पुस्तक प्रदर्शनी में विभिन्न लेखकों की पुस्तकें प्रदर्शनी में रखी गईं।
पुस्तक प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डीएम नवनीत पांडेय ने कहा कि इंटरनेट पर सर्च कर पढ़े गए कंटेंट के मुकाबले पुस्तक से पढ़ा हुआ कंटेंट अधिक विश्वसनीय होने के साथ ही ज्यादा समय तक याद भी रहता है। मूल्य आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने में नेशनल बुक ट्रस्ट का बड़ा योगदान है। ट्रस्ट की ओर से सभी विषयों पर पुस्तकों का प्रदर्शन किया जाता रहा है।
ये पढ़ें- Nainital: मां नंदा देवी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कार्रवाई की मांग, हिंदूवादी संगठनों ने जताया रोष
इससे विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए विश्वसनीय सामग्री उपलब्ध होती है। उन्होंने प्रदर्शनी में रखी पुस्तकों का अवलोकन किया और सभी विद्यालयों और पुस्तकालयों को जोड़ते हुए बच्चों को प्रदर्शनी का विजिट कराने का सुझाव दिया, ताकि बच्चों में किताबों के प्रति रुझान बढ़े।
सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने पुस्तक प्रदर्शनी को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने एनबीटी की पुस्तक प्रदर्शनी को प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से काफी उपयोगी पुस्तकें हैं। एनबीटी प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रस्ट 55 भाषाओं में पुस्तकों का प्रकाशन करता है। इस दौरान आदर्श चंपावत समन्वयक इंद्रेश लोहनी, जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, साहित्यकार शिक्षक इंद्र लाल वर्मा, अनिल कुमार, प्रेम चंद आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.