फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Body of teenager missing from Phagpur 11 days ago found

Champawat News: 11 दिन पूर्व फागपुर से लापता किशोर का शव मिला

Sat, 24 Jan 2026 10:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 24 Jan 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Body of teenager missing from Phagpur 11 days ago found
बनबसा (चंपावत)। फागपुर से 11 दिन पूर्व लापता किशोर का शव एनएचपीसी के पावर चैनल में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को निकाल पंचनामे की कार्रवाई की। थाने में 15 जनवरी को फागपुर निवासी किशोर अंकित कुमार (17) पुत्र अमित कुमार की परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तब से पुलिस लापता किशोर की तलाश में जुटी थी। शनिवार को किशोर का शव एनएचपीसी पावर चैनल में उतराता मिला। एसआई जीवन चंद्र जोशी ने पानी से शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त प्रधान और परिजनों ने की। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्टे आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। प्रथम दृष्टया किशोर की मौत पानी में डूबने से होना ही प्रतीत लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed