फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   body of a young man found hanging at the stadium gate in Tanakpur

Uttarakhand: टनकपुर में स्टेडियम के गेट पर लटका मिला युवक का शव, सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था विवेक

Mon, 15 Jul 2024 11:15 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 15 Jul 2024 11:15 AM IST
सार

टनकपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव स्टेडियम के गेट पर लटका मिला।

विज्ञापन
body of a young man found hanging at the stadium gate in Tanakpur
टनकपुर में स्टेडियम के गेट पर लटका मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टनकपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव स्टेडियम के गेट पर लटका मिला। उसके करंट की चपेट में आने से मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से भनार गांव जिला अल्मोड़ा, हाल नायकगोठ निवासी विवेक भंडारी (21) पुत्र देवेंद्र भंडारी विवेक आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हो गया था। अब फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहा था। इसके अभ्यास के लिए वह रोज सुबह स्टेडियम आता था। रविवार सुबह करीब छह बजे विवेक स्टेडियम के गेट पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

रविवार होने की वजह से स्टेडियम के गेट बंद थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि अंदर जाने के लिए विवेक गेट पर चढ़ा तो बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट लगने से उसकी वहीं मौत हो गई। मृतक के पिता देवेंद्र भंडारी और ताऊ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि वह रविवार सुबह करीब पांच बजे अभ्यास के लिए घर से निकल गया था। उसके पैर पर भी गेट की नोक लगने से जख्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल योगेश पाठक ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। प्रभारी सीएमएम डॉ. वीके जोशी ने बताया कि डाॅ. आफताब अंसारी ने पोस्टमार्टम किया। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

अवकाश के चलते बंद थे स्टेडियम के दोनों गेट
टनकपुर में स्टेडियम में प्रवेश के लिए दो गेट हैं। इनमें एक गेट इंडेन गैस एजेंसी के पास और एक एफसीआई गोदाम के पास हैं। अवकाश के चलते गेट बंद थे। स्टेडियम के प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि स्टेडियम में तैनात पीआरडी जवान हीरा गिरि और दीपक आर्या जब सुबह हल्की बारिश के बीच गेट की ओर आए तो उन्हें गेट पर युवक लटका नजर आया। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वह खुद भी अवकाश के चलते क्षेत्र से बाहर थे। बताया कि मृतक युवक स्टेडियम में किसी भी खेल का खिलाड़ी नहीं था।

इंटर के साथ ही आईटीआई में मोटर मैकेनिक ट्रेड में अंतिम वर्ष में था विवेक
पिता देवेंद्र भंडारी ने बताया कि विवेक 12वीं कक्षा का छात्र था और आईटीआई में मोटर मैकेनिक ट्रेड में अंतिम वर्ष में था। इसके साथ ही वह एसएससी की तैयारी भी कर रहा था। परिवार में दो भाइयों में विवेक बड़ा था, उससे छोटा नितिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed