फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Board exams

मुंह पर मास्क और सामाजिक दूरी में बैठकर परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राएं 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Board exams
टनकपुर के जीजीआईसी परीक्षा केंद्र में छात्राओं की थर्मल स्कैनिंग करते शिक्षक - फोटो : AMAR UJALA
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना और लॉकडाउन के कारण स्थगित हुई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के शेष बचे विषयों की परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
परीक्षाथियों की थर्मल स्क्रीनिंग से जांच और हाथों को सैनिटाइज करानेे के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया। वहीं सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए बैठने की व्यवस्था की गई है। सोमवार को मुंह में मास्क लगाकर छात्र-छात्राएं कोरोना टेस्ट की जांच के कारण परीक्षा से एक घंटे पहले दोपहर दो बजे से परीक्षा केंद्रों में पहुंचने शुरू हो गए थे। दोपहर तीन बजे से जीव विज्ञान की परीक्षा शुरू हुई, जो शांतिपूर्ण निपटी। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस का पहरा रहा।
विज्ञापन
---:::: हाईस्कूल के कई छात्र भी पहुंचे परीक्षा देने ::: टनकपुर। हाईस्कूल के कई छात्रों को परीक्षा की तिथि की जानकारी तक नहीं है। सोमवार को इंटर जीव विज्ञान का पेपर था, लेकिन हाईस्कूल के कई छात्र तैयारी के साथ गणित का पेपर देने जीआईसी परीक्षा केंद्र में पहुंच गए। जिन्हें केंद्र व्यवस्थापक द्वारा वापस लौटाया गया। हाईस्कूल गणित का पेपर मंगलवार को है। जीजीआईसी की प्रधानाचार्या अनुराध दुबे ने बताया कि कोरोना परीक्षण के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्रों में पहुंचने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed