{"_id":"5debd8818ebc3e1c0f0a420d","slug":"blood-donation-champawat-news-hld36701772","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया 11 यूनिट रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया 11 यूनिट रक्तदान
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल के रक्त संग्रहण केंद्र में रक्तदान करते कर्मचारी नेता।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय अभियान के तहत जिला इकाई ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने 11 यूनिट रक्तदान किया।
जिला अस्पताल के रक्त संग्रहण केंद्र में सीएमएस डा.एचएस ऐरी, डा.राशि भटनागर, मनोज मेहता, सीमा सिंह, कमला, उमेद बसेड़ा आदि ने रक्तदान संपन्न कराया। रक्तदान से पूर्व पुरानी पेंशन बहाली अभियान की सफलता के लिए एकजुटता का संकल्प लिया गया।
जिला संयोजक नागेंद्र जोशी व प्रकाश तड़ागी ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को गति देने के लिए शिक्षकों, मिनिस्टीरियल कर्मियों, फार्मासिस्टों के साथ संपर्क स्थापित किया जाएगा और भविष्य में जागरूकता अभियान के साथ जिला व्यापी रैलियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
वहां डा.रेनू पंत, रवींद्र पांडेय, अर्जुन सिंह, मिंटू राणा, होशियार सिंह, अमित वर्मा, विनोद कुमार, बबली राणा, धीरेंद्र टम्टा और शिवम वर्मा ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में नागेंद्र जोशी, मुकेश जोशी, जीवन ओली, प्रभाकर दीक्षित, संजय कुमार, हिम्मत सिंह, जगदीश अधिकारी, प्रकाश तड़ागी, नवीन पुनेठा, हर्षित धौनी आदि थे।
जागरूकता रैली निकाल सफाई की
चंपावत/लोहाघाट। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर जिला पूर्व सैनिक कल्याण अधिकारी एमएस जोधा ने एडीएम टीएस मर्तोलिया को झंडा लगा कार्यक्रम का आगाज किया। झंडा दिवस पर एकत्र धनराशि शहीद सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण के लिए उपयोग में लाई जाती है।
लोहाघाट में सशस्त्र सेना झंडा दिवस व स्वच्छता पखवाड़े के तहत पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाल विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। शनिवार को एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट कमलेश सक्टा के नेतृत्व में कैडेटों ने बापू की मूर्ति व परिसर की सफाई की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मूर्ति और शहीद स्मारक पर भी स्वच्छता कार्य किया गया।
कैडेटों ने लोगों को जैविक-अजैविक कूड़े को अलग-अलग एकत्र करने, कूड़े को नाली या सड़क पर न फेंकने को प्रेरित किया। स्टेशन में कूड़े का निस्तारण किया गया। वहां सीनियर अंडर ऑफीसर हिमांशु डिक्टिया, अंडर ऑफीसर मोनिका बोहरा आदि थे।