फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Blood collection center duly inaugurated

रक्त संग्रहण केंद्र का विधिवत उद्घाटन हुआ 

Fri, 23 Jun 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Fri, 23 Jun 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
Blood collection center duly inaugurated
रक्त संग्रहण केंद्र का उद्घाटन करते विधायक गहतोड़ी - फोटो : अमर उजाला
 जिला अस्पताल में एक पखवाड़े पूर्व अस्तित्व में आए रक्त संग्रहण केंद्र का शुक्रवार को विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर पिथौरागढ़ ब्लड बैंक की मदर यूनिट के डा.नागेंद्र शर्मा के नेतृत्व में दूसरी बार यहां ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक गहतोड़ी ने कहा कि जिला अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में एक है। उन्होंने कहा कि मरीजों को राहत देने के लिए जल्द ही जिला अस्पताल में डायलिसिस मशीन भी लगाई जाएगी। विधायक ने अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने और आवासीय भवनों के शीघ्र निर्माण का भरोसा भी दिलाया। 
विज्ञापन



इस मौके पर सीएमओ डा.एनएस बोहरा, सीएमएस डा.आरके जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, हरेंद्र बोहरा आदि ने जिला अस्पताल में ईएमओ और एलएमओ के तीन-तीन पद खाली होने, निश्चेतक  का तबादला होने से परेशानियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में डॉ.आरपी खंडूरी, डॉ.उदयशंकर, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, शंकर दत्त पांडेय, भगवतशरण राय, मणिप्रभा तिवारी, रामदत्त जोशी, मुकेश महराना, मुकेश कलखुड़िया आदि मौजूद थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed