फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Block Level Science Festival in Champawat

चंपावत में ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Block Level Science Festival in Champawat
चंपावत में विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान लाभदायक खेती के मॉडल के साथ अर्नोल्ड बर्कबेक। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। उदयन इंटरनेशल स्कूल में बुधवार को हुए ब्लॉक विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सतत विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर कई शानदार मॉडल पेश किए। उद्घाटन एसपी धीरेंद्र गुंज्याल और नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने किया। सीईओ आरसी पुरोहित, डीईओ डीएस राजपूत और बीईओ अंशुल बिष्ट ने कहा कि महोत्सव छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने का सशक्त जरिया है।
विज्ञापन

विवेकानंद विद्यामंदिर टनकपुर के छात्र विशाल पाल ने बाइक अथवा बुलेट के साइलेंसर से बिजली पैदा करने वाला मॉडल पेश किया। बाइक के साइलेंसर में स्पीकर को जोड़ने से होने वाली कंपन से बिजली उत्पन्न होती है। इससे बुलेट की बैट्री को चार्ज करने के लिए बिजली की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं उदयन इंटरनेशनल स्कूल के वैज्ञानिक अर्नोल्ड बर्कबेक ने खेती से आय बढ़ाने के लिए जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रानिक फेंसिंग यंत्र का मॉडल बनाया। इस मॉड्यूल में टपक विधि से सिंचाई करने के तरीके को भी रेखांकित किया गया। पल्सों के बाल वैज्ञानिक सचिन शर्मा ने बिना बिजली की सहायता से चलने वाले घराट का प्रदर्शन किया। भुवन कुमार ने खराब एलईडी बल्ब को सोलर से चार्ज कर फिर से उपयोग में लाने के मॉडल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ये लोग मौजूद थे
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य संजय शुक्ला, उदयन इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक दीपक जोशी, पीजी कॉलेज के डॉ.बीपी ओली, बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ.गिरीश पचौली, जिला विज्ञान समन्वयक उमेद बिष्ट, राधेश्याम खर्कवाल, नवीन पंत।
विज्ञापन
विज्ञापन

बापरू में 175 बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के जीआईसी बापरू में हुए विज्ञान महोत्सव का जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 20 स्कूलों के 175 बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सामंत, प्रकाश राय रहे। ब्लाक समन्वयक राजेंद्र गड़कोटी ने अतिथियों का स्वागत किया। शिक्षक हरीश कलौनी के संचालन में हुए महोत्सव में सीईओ आरसी पुरोहित, डीईओ डीएस राजपूत, बीईओ रमेश राम और जिला समन्वयक उमेद सिंह ने बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों की सराहना की। आयोजन में जगदीश अधिकारी, ओमराज दोहरे, लोकमान सिंह, अर्जुन छतोला, भरत कुमार, आर्येंद्र कुमार, शोभा गड़कोटी, राजेंद्र गिरी, मनोहर लाल वर्मा, नीतिका रावत आदि ने सहयोग किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed