{"_id":"6511c74e3e0bcb005e0a6b56","slug":"block-level-sanskrit-student-competition-will-start-from-today-champawat-news-c-229-1-shld1009-2168-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आज से शुरू होगी खंड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आज से शुरू होगी खंड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता
Mon, 25 Sep 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से खंड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू होगी। दो दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में कनिष्ठ और ज्येष्ठ वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। खंड संयोजक भगवान जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा और विशिष्ट अतिथि बीएड कॉलेज विभागाध्यक्ष एके द्विवेदी और पीजी कॉलेज के संस्कृत प्राध्यापक डॉ. भूप सिंह धामी, सुधा खर्कवाल रहेंगी। खंड संयोजक जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान छह विधाएं जिसमें संस्कृत नाटक, समूहगान, समूह नृत्य, वाद विवाद, आशुभाषण, श्लोकोच्चारण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर प्रथम और दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे। प्रथम तीन स्थान पाने वाले प्रतियोगियों को नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन