फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJP state co-in-charge MP Rekha tatoli activists

भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी सांसद रेखा ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP state co-in-charge MP Rekha tatoli activists
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश की सह प्रभारी सांसद रेखा वर्मा का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश सह प्रभारी सांसद रेखा वर्मा प्रवास कार्यक्रम के तहत रविवार को टनकपुर पहुंचीं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी राजू ने उनकी अगवानी की। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। प्रदेश सह प्रभारी रेखा ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं के मन की बात जानी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बेहतर काम कर रही है। 2022 के चुनाव में फिर सत्तासीन होने के लिए पार्टी जमीनी स्तर पर काम कर रही है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में हुई बैठक में प्रदेश सह प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उनका यह पांचवां प्रवास है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के साथ संगठन से लेकर सरकार तक की चर्चा करना है। कार्यकर्ताओं के मन की बात सुनी गई है। पार्टी का प्रयास है कि संगठन, सरकार और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बने। ताकि 2022 के चुनाव में पार्टी से फिर से सत्तासीन हो। जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक की अध्यक्षता में महामंत्री दीपक रजवार ने संचालन किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, प्रदेश मंत्री किरन देवी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर पांडेय, महिला मोर्चा जिला महामंत्री विद्या जुकरिया, मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष हंसा जोशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहित पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed