फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJP's newly built district office inaugurated in Chhatar

छतार में भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP's newly built district office inaugurated in Chhatar
चंपावत में भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय के शुभारंभ मौके पर मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय के छतार में भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का मंगलवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। भारी बारिश के कारण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार और जिले के प्रभारी मंत्री शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय यहां नहीं पहुंच सके। इस कारण दोनों ने ही जिला कार्यालय का ऑनलाइन शुभारंभ किया।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से छतार में 1.24 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं वाले जिला कार्यालय का निर्माण किया गया है। संगठन महामंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। जिला प्रभारी पुष्कर काला और जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस दौरान विधायक लोहाघाट पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, मंडी समिति के अध्यक्ष राम दत्त जोशी, ब्लॉक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर दत्त पांडेय, दर्जा मंत्री हयात सिंह माहरा, नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी आदि रहे। भारी बारिश के कारण चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी सहित जिले के मैदानी क्षेत्र के कार्यकर्ता कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाए।
विज्ञापन

समाज के अंतिम तबके तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ
चंपावत। भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय के शुभारंभ के बाद जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना था कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम तबके के व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। इसके लिए कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि कोरोना काल में सभी कार्यकर्ता पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि कोविड से निपटने के लिए जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक की अध्यक्षता में महामंत्री श्याम सिंह ढेक ने संचालन किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश करायत, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, सुषमा फर्त्याल, मोहित पाठक, शैलेश जोशी, गौरव पांडेय, महेश पंगरिया, सुरेंद्र सामंत आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री पांडेय भी टनकपुर में फंसे, पार्टी की बैठक में ऑनलाइन हुए शामिल
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग बंद होने से मंगलवार को पर्वतीय मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। मार्ग बंद होने से भाजपा की जिला कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लेने चंपावत जा रहे जिले के प्रभारी और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी, भाजपा संगठन मंत्री अजय का काफिला भी टनकपुर से आगे नहीं बढ़ पाया। इस कारण उन्हें रास्ते से टनकपुर लौटना पड़ा। नगर पालिका के सभागार से पार्टी की जिला कार्यसमिति बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पार्टी के जिला महामंत्री दीपक रजवार, बीसूका जिला उपाध्यक्ष सुभाष थपलियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी आदि भी थे। (संवाद)

चंपावत में भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद पार्टी कार्यकर्ता।

चंपावत में भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद पार्टी कार्यकर्ता।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed