फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJP government slammed on rising prices of petroleum products

पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों पर भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
BJP government slammed on rising prices of petroleum products
पैट्रोलियम पदार्थों के बढते दामों को लेकर बाइक को धकेलकर पद यात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता? - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत/लोहाघाट। कांग्रेस के प्रांतीय उपाध्यक्ष और चंपावत जिला प्रभारी नारायण पाल ने चंपावत और लोहाघाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में हो रही बढ़ोतरी के लिए भाजपा को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन

चंपावत में नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, निर्मला गहतोड़ी, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, श्याम सिंह कार्की, प्रकाश नाथ, जगदीश पांडेय, आशा टम्टा, हरगोविंद बोहरा आदि रहे।
विज्ञापन

लोहाघाट में कार्यकर्ताओं ने दोपहिया वाहनों को पैदल धकेलते हुए पदयात्रा निकाली। यहां एक होटल में प्रांतीय उपाध्यक्ष नारायण पाल ने विधानसभा लोहाघाट के पाटी, लोहाघाट, बाराकोट ब्लॉकों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। नगर अध्यक्ष नवीन जोशी की अध्यक्षता और प्रकाश माहरा ने संचालन किया। बैठक में जिला प्रभारी ने कहा कि 2022 के चुनाव में लोहाघाट में कांग्रेस एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी। कहा कि शीघ्र ही जिलाध्यक्ष की नियुक्ति भी की जाएगी, जल्दी ही कांग्रेस बूथ कमेटियों का गठन भी करेगी और निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह नए लोगों को संगठन में जिम्मेदारियां दी जाएंगी। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, भगीरथ भट्ट, नवीन मुरारी, मुन्ना ढेक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed