{"_id":"61c4c3cb8d0af574bb4eeb83","slug":"bjp-congress-only-developed-themselves-and-their-loved-ones-kothiyal-tanakpur-news-hld448622678","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-कांग्रेस ने सिर्फ अपना और अपनों का किया विकास : कोठियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-कांग्रेस ने सिर्फ अपना और अपनों का किया विकास : कोठियाल
विज्ञापन
टनकपुर में रोड शो में हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन करते आप नेता कर्नल अजय कोठियाल। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल के टनकपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने रोड शो कर जनता का अभिवादन किया। तुलसीराम चौराहे पर जनसभा को संबोधित करते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों को यहां की जनता ने दो-दो बार मौका दिया लेकिन दोनों पार्टियों ने सिर्फ अपना और अपने लोगों का विकास किया है। उत्तराखंड के विकास को ऊपर ले जाने की बजाय और नीचे ले जाने का काम किया है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो उत्तराखंड में भी दिल्ली की तर्ज पर विकास होगा।
उन्होंने कहा कि उन्हें न राजनीति आती है और न ही वह राजनीति करना चाहते हैं लेकिन उन्हें उत्तराखंड बनाने में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले आंदोलनकारियों, शहीदों के सपनों को साकार करना मुझे बखूबी आता है। अच्छे स्कूल, व्यवस्थित अस्पताल, अच्छी सड़कें, बिजली, रोजगार के लिए उन्हें काम करना आता है क्योंकि इन सबको करने के लिए राजनीति की नहीं साफ नियत की जरूरत है। एक अच्छे रोड मैप की जरूरत है और उसके लिए आम आदमी पार्टी से बेहतर और कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसे दिल्ली में सरकारी स्कूल, अस्पताल ठीक हो सकते हैं तो उत्तराखंड के स्कूल अस्पताल क्यों नहीं ठीक हो सकते। आज दिल्ली के स्कूलों में बच्चों को ये सिखाया जा रहा है कि वो कैसे अपनी कंपनी खोल सकते हैं, कैसे खुद आगे बढ़कर कई लोगों को रोजगार दे सकते हैं। वहीं उत्तराखंड के स्कूल और अस्पताल की व्यवस्था और इमारतें दोनों जर्जर स्थिति में हैं। यहां के युवा आज भी बेरोजगारी और पलायन का दंश झेल रहे हैं। ऊर्जा प्रदेश होने के बावजूद भी आज हम महंगी बिजली खरीदने के लिए विवश हैं। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताते हुए 2017 में उन्हें प्रचंड बहुमत दिया लेकिन भाजपा ने देवभूमि की जनता के साथ धोखा किया और पांच साल में तीन-तीन जीरो वर्क मुख्यमंत्री जनता पर थोपे।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा, जोनल इंचार्ज रवि चतुर्वेदी, जिला कोआर्डिनेटर दीपक भट्ट, सैनिक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष हयात सिंह अधिकारी, विधानसभा प्रभारी मदन सिंह महर, संगठन मंत्री दिनेश रावत, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शनि नाथ, सोशल मीडिया प्रभारी संजय बिष्ट, केशव महरा, नाजरा, कुसुम, गोविंद महर, सुंदर महर, बसंत पुनेठा, संजय गर्ग, संजीव गड़कोटी, जगदीश पंत, नारायण गैडा, अमन सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।