फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJP-Congress alike in ignoring Corona rules

कोरोना नियमों की अनदेखी में भाजपा-कांग्रेस एक जैसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
BJP-Congress alike in ignoring Corona rules
नव वर्ष पर टनकपुर में लोगों से मिलते विधायक कैलाश गहतोड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर (चंपावत)। सियासी दल बेशक अलग हो, लेकिन अंदाज एक जैसा। मौका था नए साल में लोगों को बधाई संदेश देना। दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के नेता जनता के बीच थे। लेकिन किसी भी नेता या उनके समर्थकों ने कोरोना से बचाव के लिए जरूरी उपाय करने की जहमत तक न उठाई।
विज्ञापन

विधायक कैलाश गहतोड़ी दलबल के साथ लोगों से मिले और बधाई दी। दो बार विधायक रह चुके हेमेश खर्कवाल भी पूरे लाव-लश्कर के साथ जनता को शुभकामना देने निकले लेकिन दोनों काफिलों में एक बात समान थी कि सियासी नेता कोरोना को लेकर मंचों और भाषणों में ही गंभीर रहते हैं। आम व्यवहार और लोगों को संदेश देने में कोरोना की जमकर अनदेखी करते हैं। ऐसा ही यहां कम से कम रविवार को नजर आया।

नव वर्ष पर टनकपुर में लोगों से मिलते पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल। संवाद न्यूज एजेंसी

नव वर्ष पर टनकपुर में लोगों से मिलते पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed