फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bin defeated Kumour and captured the trophy

Champawat News: बिण ने कुमौड़ को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया

Mon, 10 Jul 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 10 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bin defeated Kumour and captured the trophy
लोहाघाट छमनियां में मंडल स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते मुख्य अ
लोहाघाट (चंपावत)। छमनिया चौड़ स्टेडियम में चल रही मंडल स्तरीय जय गलचौड़ा बाबा सीजन टू फुटबाल कप प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में पिथौरागढ़ बिण ने पिथौरागढ़ कुमौड़ को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

फाइनल का शुभारंभ अद्वैत आश्रम मायावती के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच के दौरान दोनों हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने का काफी प्रयास किया लेकिन किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली। इसके बाद रेफरी ने पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमें पिथौरागढ़ बिण की टीम ने 4-3 से पिथौरागढ़ कुमौड़ की टीम को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राॅफी और आकर्षक पुरस्कार दिए गए। इस दौरान थाना प्रभारी मनीष खत्री ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशामुक्त रहने का संकल्प दिलाया। रेफरी राजू बोहरा, लाइनमैन प्रियांशु बिष्ट, देवेंद्र बोहरा रहे। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, नरेंद्र लडवाल, सतीश पांडेय, नवीन मुरारी, बृजेश माहरा, सतीश खर्कवाल, सचिन जोशी, मदन कलौनी आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के अध्यक्ष मंटू ओली ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबाल : डीएससी ने 3-1 से जीता मैच

पिथौरागढ़। प्रथम चेयरमैन खीम सिंह सौन स्मृति चल वैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता में डीएससी की टीम ने अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। डीएससी ने आठगांव शिलिंग को 3-1 से हराया।
सोमवार को देव सिंह खेल मैदान में फुटबाल प्रतियोगिता का नॉकआउट मुकाबला आठगांव शिलिंग और डीएससी की टीमों के बीच खेला गया। डीएससी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले हाफ में दो गोल की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में डीएससी ने तीसरा गोल कर अजेय बढ़त बना ली। अंतिम समय में आठगांव की टीम ने एक गोल दागा। डीएससी ने 3-1 से मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।

निर्णायक सुमेर महर, नवीन खत्री, यतीश ओझा और फोर्थ ऑफिशियल अरविंद सक्सेना रहे। आंखों देखा हाल मनोज चौहान ने सुनाया। मुख्य अतिथि प्रकाश मखौलिया रहे। वहां आयोजक सचिव किरन महर, मनोज पुनेठा, गिरीश जोशी, देवेंद्र बिष्ट, भुवन जोशी, तरुण महर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed