फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Big talk for Hindi, no one to teach

हिंदी के लिए बातें बड़ी- बड़ी, पढ़ाने वाला कोई नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Big talk for Hindi, no one to teach
चंपावत। चंपावत जिले में हिंदी भाषा को सीखाने के लिए शिक्षकों का टोटा है। जिले में हिंदी पढ़ाने वाले प्रवक्ताओं के दस पद खाली हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के जीजीआईसी में हिंदी पढ़ाने के लिए कोई नहीं हैं। चंपावत जीजीआईसी में प्रवक्ता तो है ही नहीं, सहायक अध्यापक भी नहीं है। प्रभारी प्रधानाचार्या भुवनेश्वरी फोनिया का कहना है कि छठीं से इंटर तक के सभी 509 छात्राओं को हिंदी पढ़ाने के लिए शिक्षिक नहीं है। काम चलाने के लिए अभिभावक संघ के कोष से एक शिक्षिका की व्यवस्था की गई है।
जिले के 105 जीआईसी, जीजीआईसी और राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में से हिंदी के 110 प्रवक्ताओं में से दस और एलटी में छह शिक्षकों की कमी है। जिले में तीन हजार छात्र-छात्राओं को हिंदी की सीख देने के लिए एक भी शिक्षिका नहीं है। शिक्षकों की कमी का असर यह हो रहा है कि कई स्कूलों में दूसरे विषयों के शिक्षक हिंदी पढ़ाने को मजबूर हैं। छात्राओं का कहना है कि शिक्षकों की कमी से हिंदी विषय की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं कई स्कूलों में एलटी शिक्षकों के जरिए इंटर के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन

सरकारी कॉलेजों में हिंदी और अन्य विषयों के खाली पदों को भरने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है। पद नहीं भरे जाने तक अभिभावक संघ या दूसरे माध्यमों से वैकल्पिक व्यवस्था की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेंद्र सक्सेना, सीईओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed