{"_id":"58ee4b674f1c1bc342cf595a","slug":"bifare-at-the-slow-pace-of-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण की धीमी गति पर बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण की धीमी गति पर बिफरे
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Wed, 12 Apr 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
निर्माण की धीमी गति पर बिफरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के चीफ इंजीनियर (निर्माण) एके सिंह ने बुधवार को बड़ी रेल लाइन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की धीमी गति पर अधिकारियों के साथ ही निर्माण करा रहे ठेकेदारों को भी फटकार लगाई। उन्होंने रेलवे की भूमि से जल्द अतिक्रमण हटाने के लिए डीआरएम को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं।
चीफ इंजीनियर अधिकारियों के साथ शाम करीब पांच बजे टनकपुर पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य के साथ ही वाशिंग पिट, आवासीय कालोनी और बड़ी लाइन बिछाने के कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की धीमी गति से नाराज चीफ इंजीनियर ने न सिर्फ अधिकारियों को बल्कि निर्माण कर रहे ठेकेदारों को भी लताड़ा। उन्होंने कहा कि मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में टनकपुर से बड़ी रेल लाइन सेवा शुरू की जानी है, लेकिन कार्य की यह धीमी गति असंतोषजनक है।
रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में भी शिथिलता पर वे नाराज हुए। उन्होंने ठेकेदारों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देने के साथ ही सहायक अभियंता (निर्माण) मकसूद अली एवं स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द शुरू कराने और इसके लिए डीआरएम को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं।