{"_id":"57a3705f4f1c1bb5602b93f5","slug":"bicycle-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण सुरक्षा का संदेश लेकर टनकपुर पहुंचा सुदिप्तो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण सुरक्षा का संदेश लेकर टनकपुर पहुंचा सुदिप्तो
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Thu, 04 Aug 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
साइकिल यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर (चंपावत)। पर्यावरण संरक्षण और बच्चों को शिक्षित करने का संदेश लेकर जम्मू से उत्तराखंड, नेपाल, भूटान, अरुणाचल प्रदेश के लिए साइकिल यात्रा पर निकला कोलकाता के युवा समाजसेवी सुदिप्तो पाल बृहस्पतिवार को टनकपुर पहुंचा। यहां पहुंचने पर लाइफ इन एडवेंचर संस्था के लोगों ने उसका जोरदार स्वागत किया। कुछ देर विश्राम कर वह बनबसा बॉर्डर से नेपाल के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
30 वर्षीय युवा समाजसेवी सुदिप्तो पाल ने बताया उन्होंने 15 जुलाई को जम्मू से साइकिल यात्रा शुरू की और उत्तराखंड के गढ़वाल, कुमाऊं तक डेढ़ हजार किमी की यात्रा पूरी कर यहां पहुंचा है। अमर उजाला से वार्ता में उसने बताया कि उसका लक्ष्य भारत, चीन की बलांग सीमा तक लोगों को पर्यावरण संरक्षण और बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
वह नेपाल के पोखरा, काठमांडू और फिर कांकडभिट्टा (सिलीगुड़ी) बॉर्डर से भूटान और फिर अरुणाचल प्रदेश में चीन से लगी बलांग सीमा तक साढ़े पांच हजार किमी की साइकिल यात्रा पूरी करेगा। सुदिप्तो का कहना है कि जीवन के लिए पर्यावरण की सुरक्षा और मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए बच्चों को शिक्षित करना जरूरी है। लाइफ इन एडवेंचर के निदेशक विनय अरोड़ा उर्फ मोनी बाबा, ईश्वर पांडेय, नईम, सोनू, सुरेश आदि ने उसका स्वागत किया।
विज्ञापन