फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bholenath cease all suffering ...

सब दुख दूर करो भोलेनाथ... 

Sat, 25 Feb 2017 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत Updated Sat, 25 Feb 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
Bholenath cease all suffering ...
सब दुख दूर करो भोलेनाथ...  - फोटो : अमर उजाला
मस्टा संगीत कला समिति की ओर से बैठकी होली हुई। इसमें देर रात तक होल्यार विभिन्न रागों में झूमते रहे।
विज्ञापन


होल्यारों ने विभिन्न रागों में होली गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। समिति के सचिव कैलाश भट्ट के आवास में हुई बैठकी होली का शुभारंभ होल्यार सीएस मौनी ने राग पीलू में ‘सब दुख दूर करो भोलेनाथ, अलख निरंजन नाम तिहारो’ गीत से किया। एमएन पचौली ने राग काफी में ‘जै-जै-जै शिव शंकर भोलेनाथ दिगंबर’ गीत की शानदार प्रस्तुति दी।

दीपक लडवाल ने राग काफी में ‘गाओ सुहागन होली, फागुन ऋतु शुभ अलबेली’, पंकज पचौली ने ‘रघुनंदन खेले होली, खेलें अवध के नर नारी’, बीएस मेहता ने राधा-कृष्ण की ठिठोलियों का वर्णन करते हुए ‘ये कैसी प्रीत लगाई, श्याम तुम बड़े हरजाई’ होली गीत पेश किए। एलएम सोराड़ी ने राग जंगला काफी में ‘कैसी बंशिया बजाई घनश्याम’, आचार्य केसी भट्ट ने राग पीलू में ‘दिवानी में राम की मोरा दरद न जाने कोय’, एमसी भट्ट ने राग विहाग में ‘सखि प्यारी प्यारी अंखिया राधे की’ गीत ने समां बांध दिया।
विज्ञापन


ललित सोराड़ी ने राग सहाना में ‘बंय्या पकड़ मुख मलत गुललवा, अब तो तिहारी बन आई छयलवा’ होली गाई। होली महफिल में रबीश पचौली, हरीश जोशी, महेश चंद्र, बीसी भट्ट, संजय, प्रकाश, अर्जुन दीपा, गोदावरी ने सुर में सुर मिलाया। तबले में ताल सौरभ अवस्थी, दीपक लडवाल ने ठोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed