{"_id":"e1c5a317e625b2b98380b21e5b44621d","slug":"bhingradha-itis-conduct-classes-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिंगराड़ा आईटीआई में कक्षाओं का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिंगराड़ा आईटीआई में कक्षाओं का संचालन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिंगराड़ा में लधिया घाटी क्षेत्र का पहला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शुरू हो गया है। मिष्ठान वितरण के साथ संस्थान के अनुदेशक हरीश पांडेय को गुलदस्ता भेंट कर लोगों ने उनका स्वागत किया। शुरुआत में यहां इलैक्ट्रीशियन ट्रेड में 20 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
शासन ने यहां के आईटीआई के लिए फिटर, विद्युत कामगार, मोटर मैकेनिक ट्रेड स्वीकृत किए हैं, जिन्हें आगामी वर्षों से संचालित किया जाएगा। ग्रामीणों की ओर से रमेश भट्ट, दीपक शर्मा, पीएलवी उमेश भट्ट, ग्राम प्रधान धर्मानंद भट्ट, बीडीसी सदस्य तुलसी प्रसाद शर्मा, नवीन जोशी, घनश्याम शर्मा, एमडी भट्ट, कमल भट्ट, प्रकाश नाथ, किशोर नाथ, कमल भट्ट, नवीन भट्ट आदि ने मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधायक पूरन फर्त्याल का आभार जताया। वर्तमान में आईटीआई का संचालन एक किराए के कक्ष में किया जा रहा है, जहां स्वयं अनुदेशक के लिए बैठने की कुर्सियां तक नहीं हैं।
विज्ञापन