{"_id":"a673110455392ff1f3b7a9341160077c","slug":"bhatt-meritorious-students-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ट ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ट ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Fri, 18 Dec 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हीरा भट्ट सरस्वती बालिका विद्यामंदिर को गोद ले चुके इंग्लैंड में कार्यरत राज भट्ट ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। मूल रूप से खेतीखान के कानाकोट निवासी राज भट्ट वर्तमान में लंदन के एलारा कैपिटल में सीईओ पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने विद्यालय को गत वर्ष गोद लिया था, जिसके बाद वह अब तक विद्यालय को 20 लाख रुपये दे चुके हैं।
विज्ञापन
विधायक पूरन फर्त्याल की अध्यक्षता और प्रधानाचार्य गिरीश सोराड़ी के संचालन में हुए समारोह में भट्ट ने आगामी वर्ष 10 लाख रुपयेकी सहायता तथा वर्ष 2017 में विद्यालय की छात्राओं को लाने, ले जाने के लिए स्कूल बस देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए धन की कमी बाधक नहीं बनने दी जाएगी। वहां पर प्रधानाचार्या मुन्नी खड़ायत, व्यवस्थापक सतीश गड़कोटी, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, संभाग निरीक्षक जेसी पांडेय, प्रांत सेवा प्रमुख सुनील, नारायण, विभाग प्रचारक भगवती, जगदीश ओली, चूड़ामणि जुकरिया, शिक्षाविद् सीएल वर्मा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन