फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bees attack team covering CM Pushkar Singh Dhami programme in banbasa

Uttarakhand News: सीएम के कार्यक्रम की कवरेज को जाती टीम पर मधुमक्खियों ने किया हमला, डीआईओ समेत चार घायल

Fri, 24 Oct 2025 05:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 24 Oct 2025 05:03 PM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी के बनबसा स्थित लैंड पोर्ट परियोजना के स्थलीय निरीक्षण कार्यक्रम की कवरेज करने जा रही जिला सूचना विभाग की टीम पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में जिला सूचना अधिकारी समेत सूचना विभाग के चार कर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
Bees attack team covering CM Pushkar Singh Dhami programme in banbasa
मधुमक्खियों का हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सीएम पुष्कर सिंह धामी के बनबसा स्थित लैंड पोर्ट परियोजना के स्थलीय निरीक्षण कार्यक्रम की कवरेज करने जा रही जिला सूचना विभाग की टीम पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में जिला सूचना अधिकारी समेत सूचना विभाग के चार कर्मी घायल हो गए। चारों घायलों का उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया।

उप जिला अस्पताल में सूचना विभाग के कर्मियों ने बताया कि जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की (26) पुत्र भगत सिंह, सूचना विभाग के चंपावत निवासी संजय सक्टा (41) पुत्र प्रेम बल्लभ, बडोली , चंपावत निवासी गोपाल दत्त (40) पुत्र धर्मानंद, नैनीताल निवासी सुधीर कुमार (45) पुत्र मोहन लाल शुक्रवार सुबह सीएम के कार्यक्रम की कवरेज करने के लिए लैंड पोर्ट स्थल की ओर वाहन से जा रहे थे। इस बीच रास्ते में गड़ीगोठ के समीप मधुमक्खियों ने टीम पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

मधुमक्खियों के डंक से जिला सूचना अधिकारी समेत चारों कर्मियों की हालत बिगड़ने लगी। घायलों को तत्काल उप जिला अस्पताल लाया गया। डाॅ. मोहम्मद उमर ने प्राथमिक इलाज किया। उन्होंने बताया प्राथमिक इलाज के बाद चारों की हालत में सुधार है। बता दें कि बृहस्पतिवार को भी ककराली गेट के समीप मधुमक्खियां हमलावर हो गई थीं। कई राहगीरों को डंक मारा, दो का उप जिला अस्पताल में इलाज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed