फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Beed students boycotted classes

बीएड छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार किया

Mon, 12 Jun 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 12 Jun 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Beed students boycotted classes
कक्षाओं का बहिष्कार करते बीएड के छात्र - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पीजी कॉलेज में संचालित स्ववित्त पोषित बीएड पाठ्यक्रम को  राज्य वित्त पोषित करने की मांग की लंबे समय से हो रही अनदेखी पर गुस्साए छात्र छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार किया।  उन्होंने शीघ्र स्ववित्त पोषित बीएड को राज्य पोषित न करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजा। 

सोमवार को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गोविंद प्रसाद के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर अपनी नाराजगी जताई। छात्रों का कहना था कि वह पिछले नौ सालों से लोहाघाट पीजी कॉलेज में संचालित स्ववित्त पोषित बीएड को राज्य वित्त पोषित करने की मांग कर रहे हैं। किसी भी सरकार ने उनकी अब तक नहीं सुनी है। उनका कहना है कि राज्य पोषित बीएड कॉलेजों में मात्र 12 हजार रुपये में उनका कोर्स पूरा हो जा रहा है, जबकि स्ववित्त पोषित में 70 हजार रुपये शुल्क के अलावा अन्य खर्चों का भुगतान करना पड़ रहा है। छात्र छात्राओं का कहना है कि प्रदेश में दो निजी बीएड महाविद्यालयों को राज्य पोषित कर दिया गया है। लेकिन राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत स्व वित्तपोषित बीएड के छात्र छात्राओं के साथ घोर अन्याय हो रहा है। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि है कि अगर समय रहते लोहाघाट के स्ववित्त पोषित बीएड पाठयक्रम को राज्य पोषित नहीं किया गया तो छात्र-छात्राओं को आंदोलन और क्रमिक अनशन करने के लिए बाध्य होना पड़ा। उन्होंने प्राचार्य प्रो. केकेएस नेगी के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा और मंगलवार को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन देने का निर्णय लिया। प्रदर्शन करने वालों में  कमल जोशी, गोपाल भट्ट, गंगा आर्या, संदीप चंद, ममता कोटिया, उषा बिष्ट, रेनू बिष्ट, प्रियंका, संजय, सुभाष, लता भट्ट, हेमा, प्रियंका जोशी आदि छात्र छात्राएं शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed