{"_id":"586bc2104f1c1ba709159320","slug":"beating-people-returning-server-breach","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर की खामी से बैरंग लौट रहे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर की खामी से बैरंग लौट रहे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Tue, 03 Jan 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
सर्वर की खामी से बैरंग लौट रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकघर के सर्वर में आई खराबी 9वें दिन भी ठीक नहीं हो सकी है। इसके चलते लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। सुबह से ही दूरदराज क्षेत्रों से लोग उम्मीद लेकर यहां आते हैं लेकिन सर्वर की खराबी ठीक नहीं होने से लौट रहे हैं। मंगलवार को कैश लेने आईं भगवती देवी, विजयगिरि, राजेंद्र प्रसाद, जमुनादत्त जोशी, पंकज सिंह सहित कई लोग निराश लौटे। उनका कहना था कि कैश लेने के लिए वे कई बार डाकघर के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन समस्या ठीक नहीं हुई।
डाकघर से न तो लोगों को कैश मिल पा रहा है और नहीं जमा हो पा रहा है। साथ ही आवर्ती जमा (आरडी) जमा करने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नियत तिथि से बाद में आरडी जमा करने पर उन्हें 2.5 प्रतिशत विलंब शुल्क देना पड़ेगा।
सर्वर में आई खराबी के चलते लोगों की दिक्कतों को देखते हुए पूर्व प्रधानाचार्य बीडी कलौनी ने पिथौरागढ़ के डाकघर अधीक्षक कार्यालय से फोन पर वार्ता कर समस्या का समाधान करने की मांग की है। पिथौरागढ़ के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्य डाकघर महानिदेशालय को हर रोज मेल भेजकर सूचना दी जा रही है। उधर, लोहाघाट डाकघर से स्पीड पोस्ट भी नहीं होने से युवाओं को चंपावत जाकर स्पीड पोस्ट करना पड़ा रहा है। डाकघर द्वारा मैनुवली रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन करीब 40 से 50 रजिस्ट्रयां हो रही हैं
विज्ञापन
26 दिसंबर को उपकरण फुंक गए थे। इसके कारण डाकघर की इंटरनेट सेवा बाधित हो गई। इंटरनेट सेवा बाधित होने से पूरा कामकाम ठप पड़ गया। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए सर्वर में आई खराबी को दूर करने के लिए लगातार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।
-पीएन कापड़ी पोस्ट मास्टर, लोहाघाट।