फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BDC Member of Lohaghat

बीडीसी सदस्यों ने प्रदर्शन कर ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
BDC Member of Lohaghat
15वें वित्त में कटौती के विरोध में नारेबाजी कर ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी करते आक्रोशित बीडीसी स - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। राज्य सरकार की ओर से 15वें वित्त आयोग की राशि में कटौती किए जाने के आदेश पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों में भारी आक्रोश पैदा हो गया है। बीडीसी सदस्यों ने सरकार के आदेश पर गहरी नाराजगी जताते हुए शीघ्र कटौती के आदेश को वापस न लेने पर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी करने के बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग की राशि में 20 प्रतिशत की कटौती के विरोध में बीडीसी सदस्यों ने प्रदर्शन कर ब्लॉक में तालाबंदी की। आक्रोशित बीडीसी सदस्यों का कहना था कि केंद्र सरकार की ओर से वित्त की राशि में किसी भी प्रकार की कटौती का आदेश नहीं दिया गया है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से इस राशि में कटौती कर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। बीडीसी सदस्यों का कहना है कि उनके अधीन एक से तीन ग्राम पंचायतें होती हैं, जिनमें क्षेत्र पंचायत के माध्यम से विभिन्न विकास कार्य किए जाते हैं। वित्त में कटौती किए जाने से गांवों का विकास प्रभावित हो जाएगा। बीडीसी सदस्यों ने बीडीओ एमसी परगांई के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र कटौती के आदेश को वापस लेने की मांग की है। चेतावनी दी कि शीघ्र सरकार ने इस आदेश को वापस नहीं लिया तो सभी बीडीसी सदस्य सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। इस मौके पर दशरथ सिंह, गंगा पाटनी, दीपा देवी, देंवेंद्र, परी कुंवर, लक्ष्मण भंडारी, मुकेश कुमार आदि बीडीसी सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed