फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Barakot-Kothera road not open even after a month, villagers demonstrated

एक माह बाद भी नहीं खुली बाराकोट-कोठेरा सड़क, ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Barakot-Kothera road not open even after a month, villagers demonstrated
चंपावत। बाराकोट ब्लॉक के कोठेरा ग्राम पंचायत को जोड़ने वाली सड़क एक महीने बाद भी नहीं खुल सकी है। 16 जून से सड़क के बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क खोलने के लिए बृहस्पतिवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी परिषद के जिला उपाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चार सप्ताह से बंद सड़क खोलने के लिए ग्रामीण कई बार स्थानीय लोग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यालय में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। इसके बावजूद सड़क नहीं खुल सकी। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कत हो रही है। कलखुड़िया ने रविवार तक सड़क न खुलने पर सोमवार को कलक्ट्रेट में धरने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में राजेंद्र सिंह रावत, किशोर सिंह थापा, संजय थापा, मोहननाथ गोस्वामी, प्रेम थापा, खुशाल सिंह बिष्ट, मोहन खर्कवाल, कैलाश रावत आदि थे। इधर एडीएम टीएस मर्तोलिया का कहना है कि बंद सड़क को खुलवाने के लिए पीएमजीएसवाई खंड को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

फिलहाल बंद हैं ये छह सड़कें
बाराकोट-कोठेरा, पनिया-रीठाखाल सड़क, पटनगांव-कजीना-पुनौली, गल्लागांव-देवलीमाफी, मूलाकोट-कांडे-भुइयां, पुनावे-सिप्टी सड़क।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed