फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bomb-bomb innocent cheers from the pagoda Gunje

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Fri, 24 Feb 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Fri, 24 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bomb-bomb innocent cheers from the pagoda Gunje
शिवरात्रि पर्व पर चंपावत बालेश्वर मंदिर में जल चढ़ाते श्रद्घालु। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व पर जिले भर के मंदिर और शिवालय बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। शिवभक्तों ने मंदिरों में जलाभिषेक कर दिन भर उपवास रखा।
 जिला मुख्यालय के बालेश्वर महादेव मंदिर, मानेश्वर, डिप्टेश्वर, क्रांतेश्वर, मल्लाड़ेश्वर, हरश्वर, सप्तेश्वर, नागनाथ, गोरलदेव, गुरु गोरखनाथ धाम, भागेश्वर, भोलेश्वर, अमोड़ी आदि मंदिरों में दिन भर लोगों की आवाजाही बनी रही। लधौनधुरा और खरही में शिवरात्रि मेले के साथ ही भंडारा भी लगाया गया।
विज्ञापन

बिरगुल में शिवशक्तिपीठ लधौनधुरा के प्रवेश द्वार में गोली बिरगुल आयोजन समिति ने भंडारे का आयोजन किया। पुजारी त्रिलोचन जोशी ने सबको आशीर्वाद दिया। इस मौके पर भुवन सिंह, बजीर सिंह, बंटी महराना, विक्रम सिंह, भवान सिंह, उमेश जोशी, महेश सिंह, विमल जोशी, भुवन सिंह महराना आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहे। खरही के नाखुड़ा शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। कूंण के निर्मांसी शिव मंदिर में पुजारी प्रकाश शर्मा, बाबा प्रकाश नाथ ने पूजा-अर्चना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, शारदा घाट स्थित शिवालय, सैलानीगोठ शिवालय, अंबेडकर नगर शिवालय, विष्णुपुरी कालोनी शिवालय, ज्ञानखेड़ा शिवालय, छीनीगोठ शिवालयों में सुबह से ही हर-हर महादेव की गूंज रही। शिव भक्तों ने भांग घोटकर जगह-जगह स्टाल लगा शिवभक्तों को प्रसाद वितरित किया। अंबेडकर नगर की महिलाओं ने शहर में कलश यात्रा निकाली। 
बनबसा में शिव सांस्कृतिक युवा मंच देवीपुरा धनुषपुल की ओर से धनुषपुल शिवालय में पूजा के साथ ही मेले का आयोजन किया गया। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी ने मेले का उद्घाटन किया। मेहता एंड ग्रुप के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधान माला देवी, मंडी समिति उपाध्यक्ष जसवंत बसेड़ा, सुरेश उप्रेती, सागर भट्ट, शंकर लाल, दीपक प्रकाश आदि मौजूद रहे। उधर एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन स्थित मंदिर, छावनी स्थित शिवालय, मीनाबाजार शिवालय, प्राथमिक स्कूल भजनपुर स्थित शिवालय, कैनाल कालोनी, पुलपार शिवालयों, बसअड्डे स्थित मां पूर्णगिरि मंदिर के अलावा गांव घरों में मंदिरों में रोशनी कर विधिवत पूजा की गई।




भगवान शिव शंकर को चढ़ाया भंगौटा का प्रसाद
चंपावत। शिवरात्रि पर शिवभक्तों ने भगवान भोले शंकर को भंगौटा का प्रसाद चढ़ाया। शिव मंदिरों में भांग की ठंडाई तैयार की गई। सबसे पहले भगवान शंकर को प्रसाद चढ़ाया गया, इसके बाद भक्तों ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। बालेश्वर में प्रकाश गिरि, भुवन पांडेय, मोटर स्टेशन में सपा नेता ललित भट्ट और नागनाथ मंदिर में मुक्तेश पचौली आदि के नेतृत्व में ठंडाई तैयार की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed