फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Bagwal Mela in Devidhura can be postpone

Coronavirus in Uttarakhand: देशभर में प्रसिद्ध बगवाल मेले में पहली बार लटकी तलवार

Mon, 22 Jun 2020 02:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Bagwal Mela in Devidhura can be postpone
देवीधुरा का मां बाराही धाम मंदिर। - फोटो : CHAMPAWAT

देवीधुरा का बगवाल मेला इस बार नहीं हो सकेगा। हालांकि अभी मेले को निरस्त करने का औपचारिक एलान नहीं हुआ है लेकिन मेले के नहीं होने की प्रबल संभावना को देखते हुए बगवाल की परंपरा को प्रतीकात्मक रूप से बिना दर्शकों के कराने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। जिला पंचायत की ओर से संचालित होने वाले इस मेले में हर साल हजारों लोग शिरकत करते रहे हैं।

विज्ञापन


चंपावत से 57 किमी दूर देवीधुरा में स्थित मां बाराही धाम मंदिर के खोलीखांड दुबाचौड़ में हर साल आषाड़ी कौतिक (रक्षाबंधन) के दिन बगवाल होती है। फल-फूलों से खेली जाने वाली बगवाल इस बार तीन अगस्त को प्रस्तावित है।
विज्ञापन


चार खाम (चम्याल, गहरवाल, लमगड़िया और वालिग) और सात थोक के योद्धा फर्रो के साथ बगवाल में शिरकत करते हैं, लेकिन इस बार कोरोना के चलते दो सप्ताह तक चलने वाले बगवाल मेले के होने की संभावना खत्म हो गई है। मेले में दूरदराज से कारोबारी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए होती है बगवाल

क्षेत्र के चार खामों चम्याल, गहरवाल, लमगड़िया और वालिग के लोग रक्षाबंधन के दिन बगवाल खेलते हैं। मान्यता है कि पूर्व में यहां नरबलि देने की प्रथा था, लेकिन जब चम्याल खाम की एक वृद्धा के एकमात्र पौत्र की बलि के लिए बारी आई, तो वंशनाश के डर से बुजुर्ग महिला ने मां बाराही की तपस्या की। देवी मां के प्रसन्न होने पर वृद्धा की सलाह पर चारों खामों ने आपस में युद्ध कर एक मानव बलि के बराबर रक्त बहाकर कर पूजा करने की बात स्वीकार ली। तभी से ही बगवाल का सिलसिला चला आ रहा है।

अभी बगवाल मेले को लेकर कोई बैठक नहीं हुई है। कोरोना के खतरों के मद्देनजर चारों खामों के प्रतिनिधि प्रशासन के साथ मिलकर आगे के हालात पर विचार करेंगे। मेला नहीं होने पर प्रतीकात्मक बगवाल पर विचार किया जाएगा।

- खीम सिंह लमगड़िया, अध्यक्ष, मां बाराही धाम मंदिर समिति

किसी भी तरह के मेले व भीड़भाड़ पर रोक है। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए इस बार देवीधुरा बगवाल मेला होना मुमकिन नहीं लगता है। जिला पंचायत को मेले की तैयारी करने केे लिए कम से कम तीन सप्ताह लगते हैं। लेकिन इस बार न तो इतना समय है और नहीं मेले कराने लायक हालात।
- राजेश कुमार, अपर मुख्य अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed