{"_id":"63600c58b9d44749ba025eda","slug":"bad-road-in-sui-kolidhek-champawat-news-hld4805091133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंई डुंगरी-कोलीढेक मोटर मार्ग की बदहाली पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंई डुंगरी-कोलीढेक मोटर मार्ग की बदहाली पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
लोहाघाट में बदहाल पड़ा सुंई डुंगरी-कोलीढेक मोटर मार्ग।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के सुंई पऊ गांव में डुंगरी से कोलीढेक को जोड़ने वाले मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने लोनिवि पर सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने का आरोप लगा प्रदर्शन किया। मोटर मार्ग की हालत जल्द न सुधारने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
ग्रामीण नवीन सिंह कार्की के नेतृत्व में ग्रामीणों का कहना था कि लोनिवि ने करीब दो वर्ष पूर्व सुई डुंगरी तोक के लिए दो किमी मोटर मार्ग का निर्माण किया था। इसमें एक किमी मोटर मार्ग पर डामरीकरण किया गया। शेष भाग में रोड़े बिछाकर निर्माण कार्य रोक दिया गया। इस बदहाल मोटर मार्ग पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक जान हथेली में रखकर वाहन चला रह हैं। कई दोपहिया वाहन फिसलने से उनके चालक चोटिल हो चुके हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि लोनिवि के अधिकारियों से कई बार सड़क सुधारने की मांग की जा चुकी है लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने इस सड़क पर डामरीकरण न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में किशोर चतुर्वेदी, सुधीर चतुर्वेदी, कैलाश चंद्र, विमला चौबे, तनुज, सुनील, डिकर देव, जीत सिंह, प्रवीन, ललित पुजारी आदि शामिल रहे। लोनिवि के ईई बीसी भंडारी ने बताया कि इस सड़क पर सोलिंग हो चुकी है। अब टॉप कोट किया जा रहा है जिसके बाद डामरीकरण किया जाएगा।