फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bad Road in Lohaghat

बदहाल रोड पर बरसे लोग, किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bad Road in Lohaghat
लोहाघाट में रायचक्की से अस्पताल जाने वाले बदहाल मार्ग को दिखाते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर स्थित रायचक्की से उप जिला अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क की बदहाली पर लोगों ने नाराजगी जताई है। आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर सड़क की हालत सुधारने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सड़क की हालत ठीक नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों का कहना है कि रायचक्की से अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। इनसे हादसे की आशंका है। वाहनों को मोड़ते समय इन गड्ढों में रपटकर कई बार दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। चेयरमैन गोविंद वर्मा का कहना है कि निजी कंपनियों ने लाइन बिछाने के दौरान सड़क को तोड़ा था। यह मार्ग अस्पताल, केंद्रीय स्कूल, बीआरसी, प्राथमिक स्कूल, गांधी चौक, डाकघर जाने वाला प्रमुख मार्ग है। इस पर लोगों की दिनभर खूब आवाजाही रहती है। लोनिवि को कई बार सड़क की हालत ठीक करने के लिए पत्र भेजे गए हैं। इसके बावजूद सड़क न सुधरने से जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। इनमें सभासद राजकिशोर साह, शेखर शर्मा, इंदर राय, प्रकाश बिनवाल, गणेश पुनेठा, आलोक जोशी आदि थे।
विज्ञापन

सड़क की दशा सुधारने की मांग
पिथौरागढ़। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति ने गुरना, गोगिना, बेड़ा, हिमतड़, सल्ला सड़क को ठीक करने की मांग की है।
मंगलवार को चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के जिलाध्यक्ष जगत सिंह मेहता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर सड़क सुधारने की मांग की। उन्होंने कहा कि गुरना-सल्ला पीएमजीएसवाई की सड़क पर बारिश के कारण जगह-जगह दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सड़क का डामर कई जगह उखड़ चुका है। दीवारें क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी वाहनों के लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान दिनेश सिंह मेहता, दीवान सिंह मेहता, भरत सिंह मेहता, नारायण सिंह, कुंवर सिंह, राम सिंह, अर्जुन सिंह, मनोज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed